पूर्व सैनिकों द्वारा बहोड़ापुर थाने में किया गया प्रदर्शन

0
IMG-20260722-WA0014

पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ग्वालियर-चंबल संभाग

आज बहोड़ापुर थाना पहुंचे संगठन के अध्यक्ष माननीय अरविंद सिंह तोमर जी

आज पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा ग्वालियर-चंबल संभाग के नेतृत्व में

 

ग्वालियर जिला अध्यक्ष पूरन सिंह भदोरिया जी संगठन के पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिक सदस्य बहोड़ापुर थाना, ग्वालियर पहुंचे।

 

पूर्व सैनिक श्यामवीर सिंह तोमर, निवासी बहोड़ापुर, ग्वालियर ने बताया कि उन्होंने उर्वई गेट क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन उन्हें उसका कब्जा नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में वे कई बार बहोड़ापुर थाना पहुंचे, परंतु उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया।

 

इसी विषय को लेकर अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर जी, भिंड जिला अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह, मुरैना जिला अध्यक्ष दीवान सिंह सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिक सदस्य बहोड़ापुर थाना पहुंचे और पूर्व सैनिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार तथा शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

 

सूचना मिलने पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी थाना पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पूर्व सैनिक श्यामवीर सिंह तोमर को शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *