स्कूल बस पर फायरिंग की खबर निकली झूठी , ड्राइवर को बनाया गया निशाना!

स्कूल बस पर फायरिंग की खबर निकली झूठी , ड्राइवर को बनाया गया निशाना!
स्कूल बस पर फायरिंग की खबर निकली भ्रामक
पिछोर थाना क्षेत्र के अकबई गांव में स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हालांकि, फायरिंग स्कूल बस पर नहीं हुई थी।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर से रंजिश रखने वाले लोगों ने उसे कथित तौर पर बहाने से नीचे बुलाया। कार में CNG खत्म होने की बात कहकर ड्राइवर से धक्का लगवाने के लिए कहा गया।
ड्राइवर ने बस को खड़ा किया और कार को धक्का लगाने लगा, तभी उस पर फायरिंग कर दी गई। घटना में ड्राइवर के शरीर पर कुछ छर्रे लगे हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है और अधिकारियों के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है





